rsmssb result
Published:  11 May, 2026 5:32 PM
Follow Us

CBSE Class 12 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से जल्द ही सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट cbseresults.nic.in , results.cbse.nic.in या डिजीलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर और उमंग ऐप पर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके चेक कर सकते हैं।

फिलहाल परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे 18 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार पूरा होने जा रहा है। नई खबर के मुताबिक सीबीएसई (CBSE) कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 मई 2026 के दूसरे सप्ताह (संभावित 13-15 मई के आसपास) तक घोषित होने की पुरी संभावना है।

FeatureDetails
Exam NameCBSE Class 12 Board Examination 2026
Conducting AuthorityCentral Board of Secondary Education (CBSC)
Exam DatesFebruary 17 to April 10, 2026
Expected Result DateMid-May 2026 (Expected between May 12–15)
Expected Result TimeBetween 11:00 AM and 2:00 PM
Total Students AppearedOver 18.5 Lakhs (approx. 18,59,551)
Minimum Passing Marks33% in each subject (Theory + Practical)
Required Login CredentialsRoll Number, School Number, and Admit Card ID
Official Websitesresults.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, cbse.gov.in
Digital PlatformsDigiLocker, UMANG App
Result StatusUpcoming / To be Declared

CBSE Class 12 Result 2026 Today Latest Update

सीबीएसई ने पहले ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है अब बारी है कक्षा 12वीं रिजल्ट की। डिजीलॉकर (DigiLocker) प्लेटफॉर्म पर 2026 के रिजल्ट के लिए “Coming Soon” का बैनर लाइव हो चुका है। अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है। विद्यार्थी ऑफिशल वेबसाइट के अलावा SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं इसके लिए अपने मोबाइल पर CBSE12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> टाइप करें और 7738299899 पर भेजें।

सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं। पिछले तीन वर्षों के ट्रेंड को देखें तो बोर्ड ने हमेशा मई के दूसरे सप्ताह (12 से 13 मई के बीच) में रिजल्ट जारी किए हैं। इसी क्रम में, साल 2026 के परिणाम भी 11 से 13 मई के बीच आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

आंकड़ों के अनुसार, 2024 और 2025 में परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे, जबकि 2023 में यह 12 मई को आए थे। इस साल भी बोर्ड उसी समय सारणी का पालन करता दिख रहा है। छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल आईडी के साथ तैयार रहें, क्योंकि पोर्टल पर भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट धीमी हो सकती है। डिजीलॉकर और उमंग ऐप जैसे वैकल्पिक प्लेटफॉर्म भी छात्रों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

CBSE Class 12 Result Dates (Past 3 Years)

YearResult Declaration Date
202611–13 May (Expected)
2025May 13
2024May 13
2023May 12

सीबीएसई (CBSE) 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

सीबीएसई (CBSE) 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से (सबसे तेज़ तरीका)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CBSE Class 12 Result 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल नंबर (School No.), और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) दर्ज करें।
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें या भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

2. डिजीलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से

अगर वेबसाइट भारी ट्रैफिक के कारण नहीं खुल रही है, तो डिजीलॉकर से भी रिजल्ट देख सकते है, डिजीलॉकर से 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें? इसकी प्रोसेस निम्न प्रकार से है-

  • digilocker.gov.in पर जाएं या इसका ऐप डाउनलोड करें।
  • अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से Login करें।
  • ‘Education’ सेक्शन में जाकर ‘CBSE’ चुनें और फिर ‘Class XII Marksheet’ पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण भरें और आपकी डिजिटल मार्कशीट यहाँ सुरक्षित मिल जाएगी।

3. उमंग (UMANG) ऐप के माध्यम से

  • अपने फोन में UMANG App डाउनलोड करें।
  • इसमें ‘CBSE’ सर्च करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर रिजल्ट चेक करें।

4. SMS के माध्यम से (बिना इंटरनेट के)

  • अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: CBSE12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर>
  • इसे 7738299899 पर भेज दें। आपको जवाब में आपके अंक मिल जाएंगे।

CBSE Class 12 Result Download Link

EventResult Link
CBSE Class 12 Result Link 1results.cbse.nic.in
CBSE Class 12 Result Download Link 2cbseresults.nic.in
CBSE Board Result 12th Class Link 3digilocker.gov.in

Vishhu Kumar

I am Vishnu Kumar from Kota, Rajasthan. I have done my graduation from Agriculture College, Nawgaon, Alwar (Rajasthan). I like to write on topics related to education and govt jobs. I have experience working in this industry for about 3 years. I am working in the education related field by operating the rsmssbresult.org website since 2025.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

 RSSB अपडेट पाये