rsmssb result
Delhi Police Constable
Published:  9 May, 2026 1:49 PM
Follow Us

Delhi Police Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा  15 मई 2026 तक दिल्ली कांस्टेबल का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा (CBT) के परिणाम के साथ ही मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अंक जारी किए जाएंगे।

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट कब आएगा कब आएगा? दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की कटऑफ क्या रह सकती है? दिल्ली पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट कैसे होगा? ऐसी तमाम महत्वपूर्ण जानकारी नीचे देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट पीडीएफ लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Delhi Police Constable Result 2026: Highlight

EventHighlight
Board NameStaff Selection Commission (SSC)
RecruitmentDelhi Police Constable Recruitment 2026
Exam NameDelhi Police Constable (Executive) Exam 2026
Total Posts7,565
CategoryResult
Exam Date18 December 2025 to 06 January 2026
Answer Key 13 January 2026
Result StatusRelease Soon
Result DateMay 2026 (Expected)
Official Websitessc.gov.in / delhipolice.gov.in

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा?

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025-26 का रिजल्ट 15 मई 2026 तक जारी होने की प्रबल संभावना है। परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी जिसकी ऑफिशल आंसर की 13 जनवरी 2026 को जारी की गई थी। एसएससी (SSC) आमतौर पर परीक्षा के 1.5 से 2 महीने के भीतर परिणाम घोषित करता है। ऐसे में उम्मीद है कि रिजल्ट मई 2026 में जारी कर दिया जाएगा।

Delhi Police Constable Result Date 2026

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की संभावित तिथि निम्न प्रकार से हैं 

EventDate
Delhi Police Constable Result Date 15 May 2026

Delhi Police Constable Physical 2026

कई बार लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले उम्मीदवार भी फिजिकल में असफल हो जाते हैं। इसलिए केवल अच्छे स्कोर पर भरोसा करना सही नहीं है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट के अलग अलग मानदंड निर्धारित किए गए हैं-

पुरुष उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट

मेल उम्मीदवारों के लिए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में निम्न मानदंड निर्धारित किए गए हैं-

  • लंबाई: 170 सेंटीमीटर
  • 1600 मीटर दौड़: 6 मिनट में पूरी करनी होगी
  • लंबी कूद: 14 फीट
  • ऊंची कूद: 4 फीट

इनमें सबसे कठिन चरण 1600 मीटर की दौड़ मानी जाती है। 6 मिनट में 1600 मीटर पूरा करना हर उम्मीदवार के बस की बात नहीं होती। जिन उम्मीदवारों ने पहले से रनिंग की तैयारी नहीं की है, उन्हें काफी परेशानी हो सकती है।

महिला उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट

महिला अभ्यर्थियों के लिए भी फिजिकल टेस्ट आसान नहीं माना जाता। उनके लिए निर्धारित मानदंड इस प्रकार हैं—

  • लंबाई: 157 सेंटीमीटर
  • 800 मीटर दौड़: 4 मिनट में पूरी करनी होगी
  • लंबी कूद: 10 फीट
  • ऊंची कूद: 3 फीट

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें? देखें पूरी प्रक्रिया 

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशल वेबसाइट ssc.gov.in से से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है-

  • कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की वेबसाइट ssc.gov.in खोलें।
  • होमपेज पर शीर्ष मेनू में स्थित “Result” टैब पर क्लिक करें।
  • “Constable-Male/Female in Delhi Police” या “Others” टैब का चयन करें।
  • “Declaration of Final Result – Constable (Executive) Male/Female in Delhi Police Examination, 2026” लिंक के सामने “Click Here” (Result) पर क्लिक करें।
  • सूची में अपना रोल नंबर देखने के लिए Ctrl+F का उपयोग करें, जो कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की मेरिट सूची है।

Delhi Police Constable Result Download Link

Delhi Police Constable Result LinkRelease Soon
Get Result UpdateJoin Whatsapp

Vishhu Kumar

I am Vishnu Kumar from Kota, Rajasthan. I have done my graduation from Agriculture College, Nawgaon, Alwar (Rajasthan). I like to write on topics related to education and govt jobs. I have experience working in this industry for about 3 years. I am working in the education related field by operating the rsmssbresult.org website since 2025.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

 RSSB अपडेट पाये