Rajasthan Jamadar Grade 2nd Admit Card 2025: जमादार ग्रेड-2 एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान जमादार ग्रेड-2 एडमिट कार्ड 22 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा, जिसे उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, तिथि, समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक नीचे देख सकते हैं।
RSMSSB Jamadar Grade 2nd Admit Card- Highlight
| Particulars | Details |
|---|---|
| Board Name | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| Recruitment Name | Rajasthan Jamadar Grade-2 Recruitment 2025 |
| Exam Name | Rajasthan Jamadar Grade-2 Written Examination 2025 |
| Total Vacancies | 72 Posts |
| Notification Release Date | 17 October 2025 |
| Exam Date | 27 December 2025 |
| Exam Timing | 11:00 AM to 01:00 PM |
| Exam Mode | Offline (OMR Based) |
| Admit Card Release Date | 22 December 2025 |
| Admit Card Status | Released (लिंक नीचे दिया है) |
| Official Website | recruitment.rajasthan.gov.in |
Jamadar Grade II Exam Date 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जमादार ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 72 पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 17 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। अब बोर्ड ने लिखित परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीख भी स्पष्ट कर दी है।
बोर्ड के अनुसार, राजस्थान जमादार ग्रेड-2 लिखित परीक्षा 27 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के निर्धारित केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तय किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।
जमादार ग्रेड II भर्ती 2025 एडमिट कार्ड कब जारी होगा ?
जमादार ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 22 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते है। यदि आपको एप्लीकेशन नम्बर मालूम नहीं है तो SSO Portal पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
राजस्थान जमादार भर्ती 2025 का एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
राजस्थान जमादार ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा। नीचे पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में बताई गई है।
- सबसे पहले उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Rajasthan Jamadar Recruitment 2025 से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक को चुनें।
- अब खुलने वाले पेज पर अपनी एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सभी विवरण सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
सबमिट करते ही Rajasthan Jamadar Admit Card 2025 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे ध्यानपूर्वक जांचें, फिर डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी नई सूचना या अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ही भरोसा करने की सलाह दी जाती है।
Jamadar Grade II Admit Card Download Link
| Event | Link |
|---|---|
| Jamadar Grade II Admit Card | Link – 1 | Link- 2 |
| आयुष ऑफिसर भर्ती एडमिट कार्ड | Link – 1 | Link- 2 |
| Get Admit Card Update | Join Whatsapp |










